
उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। अलीगंज में 40 वर्षीय वकील ने अपने घर में कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कल यह जानकारी दी। लखनऊ पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, गुरुवार रात लगभग 10:35 बजे आपातकालीन सेवा डायल-112 के माध्यम से घटना की सूचना मिली। फोन करने वाली महिला, शालिनी सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके भाई शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अलीगंज के सेक्टर-जी स्थित अपने घर में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। परिवार के लोग शैलेन्द्र प्रताप सिंह को एम्बुलेंस से ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, अलीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












