Friday, October 30, 2026
Home International होर्मुज के पास कार्गो जहाज आग लगने के बाद पलटा, 1 भारतीय...

होर्मुज के पास कार्गो जहाज आग लगने के बाद पलटा, 1 भारतीय नाविक की मौत, 17 को बचाया

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। होर्मुज स्ट्रेट के पास एक बड़ा हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जहां एक लकड़ी के कार्गो जहाज में आग लगने के बाद वह पलट गया। इस हादसे में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य भारतीय घायल हो गए। जहाज पर कुल 18 भारतीय चालक दल के सदस्य मौजूद थे। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पास से गुजर रहे एक दूसरे जहाज ने तुरंत मदद की और 17 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया। घायलों को इलाज के लिए दुबई ले जाया गया है। सभी की हालत फिलहाल सुरक्षित बताई जा रही है।

Advertisements

जहाज में आग कैसे लगी, इसकी जांच अभी जारी है। यह लकड़ी का ढो (कार्गो नाव) सामान्य सामान लेकर जा रहा था। हादसा होर्मुज स्ट्रेट के पास हुआ, जो दुनिया का एक बेहद अहम समुद्री रास्ता माना जाता है। इसी रास्ते से दुनिया के कई देशों तक तेल की सप्लाई होती है। दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी बचाए गए भारतीयों से मिले हैं और हर संभव मदद दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here