
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। सोलन जिले के गांव सरियांग के पास एक एचआरटीसी बस हादसे का शिकार हो गई। शीलघाट से शिमला जा रही इस बस के पलटने से उसमें सवार करीब 17 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

डीएसपी सरकाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि हादसे के सही कारणों का पता तकनीकी जांच के बाद ही चलेगा, लेकिन प्रारंभिक जांच में ड्राइवर ने बताया कि बस की प्रेशर पाइप फट गई थी। बड़ी दुर्घटना को टालने के लिए उसने बस को पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बस पलट गई। मौके पर राहत और बचाव कार्य समय रहते शुरू कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।











