तकनीकी वर्ग में भी महिलाओं की भूमिका अग्रणीय: पार्षद तलवाड़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विश्व भर में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति को बेहतर तरीके से दर्ज करवाया है। दुनिया के हर कोने में आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विश्व को उन्नति की ओर ले जा रहीं हैं। कोमल हृदय की मालिक महिला असल में शक्ति का स्त्रोत है। उपरोक्त शब्द भारतीय जनता महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश सचिव पार्षद नीति तलवाड़ ने आज महिला दिवस के उपलक्ष्य में मोहल्ला विजय नगर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहे।

Advertisements

पार्षद तलवाड़ ने कहा कि भारतीय नारी प्राचीन काल से ही सहनशीलता, सर्मपन व महाशक्ति का प्रतीक रही उन्होंने कहा कि जननी कोमल हृदय के साथ परिवार का पालन पोषण भी करती हैं, तो मुश्किल पडऩे पर रानी झांसी की तरह तलवार उठाने में भी परहेज नहीं करती। उन्होंने कहा कि आज तकनीक का युग है और तकनीक के हर पहलू में महिलाओं ने अपनी भूमिका अदा की है। पार्षद तलवाड़ ने कहा कि अंतरिक्ष यात्री से लेकर रिक्शा चालक तक महिलाओं ने हर जगह अपनी पहचान बनाई है। पार्षद तलवाड़ ने कहा कि इन सबके बावजूद अभी भी महिलाओं के लिए करने के बहुत से कार्य रहते हैं और उन कार्यो में सबसे प्रमुख कार्य समाज को सभ्य बनाना है।

इस मौके पर पार्षद तलवाड़ ने कहा कि समाज में बहुत से महिला संगठन ऐसे हैं जो इस ओर कार्य कर रहे हैं और ऐसे संगठनों को सहायता करने के लिए हमें आगे आना चाहिए। इस मौके पर पार्षद तलवाड़ ने केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला की तरफ से महिला मंडल को बर्तन भी भेंट किए। इस मौके पर देसराज कालिया, चंद्रलेखा, चमन लाल, कृष्णा, मुस्कान पराशर, प्रिया सैनी व बलवीर कौर मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here