कांग्रेस ने हमीरपुर जिला के ओबीसी विभाग की कार्यकारिणी की घोषित

मीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने जिला कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग  एवं ब्लॉक कांग्रेस ओबीसी विभाग बडसर के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्य को फाइनल कर दिया है। इन सूचियों को  ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तामराध बाज साहु और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष दिलावर सिंह द्वारा अनुमोदित किया गया है। जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार ने बताया कि ताराचंद चौधरी जो कि हमीरपुर जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे की जिला कार्यकारिणी की सूची में क्रमशः प्रकाश चंद, भोटा, कांता चौधरी गगाल, देशराज सलोनी, रमेश चंद टिहरा, स्वतंत्रता भारद्वाज, एवं जोगिंदर सिंह , हवलदार रतन सिंह , जयवीर सिंह, सुरजाराम को उपाध्यक्ष बनाया गया। महासचिव के पांचों पदों पर क्रमशः देशराज दरबायड विनम्र सिंह ,कैप्टन रणजीत सिंह, व बिहारी लाल मनकोटिया को मनोनीत किया गया है।

Advertisements

उत्तमचंद चौधरी कोट को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है । सचिव के पद पर क्रमशः कृष्ण चंद्र, सुभाष चंद , प्रोमिला देवी , डॉ मोहन चौधरी संजीव कुमार हमीरपुर, मनोहर चौधरी, सूबेदार धनीराम, तारो देवी, अजीत कुमार, ओमप्रकाश, प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया है। बड़सर ब्लॉक कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष पद का जिम्मा सुरजीत सिंह को सौंपा गया है। उनके साथ मीना धीमान जिला परिषद सदस्य को उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। कुल 11 उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। बलविंदर सिंह के अलावा अन्य पांच सचिवों को पद दिया गया है। अजीत चौधरी समेत नौ अन्य को सचिव का पदभार दिया गया है। अन्य 38 सदस्य कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में पार्टी का कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here