Sunday, October 25, 2026
Home Himachal सुजानपुर से संधोल सहित 4 सड़कों और एक पुल को केंद्र से 293.36...

सुजानपुर से संधोल सहित 4 सड़कों और एक पुल को केंद्र से 293.36 करोड़ स्वीकृत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश की 3 सड़कों  और एक पुल  को केंद्र सरकार ने 293.36 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। केंद्र सरकार ने यह राशि सीआरआईएफ के तहत मंजूर की है। 52 किलोमीटर लंबी टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी सड़क के लिए 54.87 करोड़, 20 किलोमीटर लंबी सुजानपुर टीहरा से संधोल तक सड़क के उन्नयन के लिए 41.10 करोड़, 37 किलोमीटर लंबी नवगांव बेरी सड़क के सुधार और उन्नयन के लिए 79.25 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

Advertisements

गज खड्ड पर बनेगा 86.34 करोड़ की राशि से पुल

इसी तरह गज खड्ड पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण के लिए 86.34 करोड़ तथा 9.065 किलोमीटर लंबी बखरोट-करसोग-सनारली-सैंज सड़क के लिए 31.80 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इन 5 कार्यों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने गत 27 अगस्त को केंद्र सरकार को प्रस्ताव दिया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। केंद्र सरकार ने इससे संबंधित पत्र प्रदेश के मुख्य सचिव को भेजा है। इसकी जानकारी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर दी है।

केंद्र लगातार कर रहा मदद : अर्चना

चौहान हमीरपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान ने केंद्र द्वारा चार सड़कों और एक पुल के लिए 293 करोड़ 36 लाख रुपए हिमाचल को उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के चार लोकसभा सांसद और तीन राज्यसभा सांसद हमेशा केंद्र मदद ला प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे है।  पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कई बड़े प्रोजेक्ट हिमाचल के लिए स्वीकृत करवाए हैं। अर्चना चौहान ने कहा कि सुजानपुर संधील सड़क पर करीब 41 करोड़ रुपए खर्च होने से हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिला के लाखों लोगों  को सीधा लाभ मिलेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here