सिविल हस्पताल टौणीदेवी को मिले 1 करोड़ 70 लाख का ऑक्सीजन प्लांट और आधुनिक मशीनें

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को सिविल हस्पताल टौणीदेवी, जिला हमीरपुर में लगभग 1 करोड़ रूपए से स्थापित पीएसए प्लांट तथा लगभग 70 लाख रूपए से स्थापित अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन, पोटेवल एक्सरे और ईसीजी मशीन,बेबी डोप्लर मशीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि टोणी देवी हस्पताल में लोगों को स्वास्थ्य के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा भी दिन रात लोगों की सेवा में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में संसदीय क्षेत्र में केवल 3 गाडिय़ों  से शुरूआत की गई थी। वर्तमान में 17 गाडियां सेवाएं प्रदान कर रही हैं। लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच, उपचार और  दवाईयां प्रदान की जा रही हैं। 4 वर्षों के दौरान  7 लाख से भी ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य युविधाएं प्रदाप की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के अलावा चम्बा, सिरमौर तथा मंडी जिला में भी सांसद स्वास्थ्य मोबाईल सेवा अपनी सेवाएं दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रसास संस्था के माध्यम से ही टेलीमेडिसन की सुविधा भी आरंभ की गई है।

Advertisements

उन्होंने हमीरपुर के जोल सप्पड़ में बनाए जा रहे मेडिकल कालेज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है तथा इस वर्ष के अंत तक मेडिकल कालेज बनकर तैयार हो जाएगा। इससे पहले श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ककडिय़ार के नाड़सीं में स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन की ओर से महिलाओ में जागरूकता हेतू ऑटोमेटिक सेनेटरी पैड प्रोडेक् शन मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करती है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया था। वर्तमान में पंचायती राज संस्थाओं में लगभग 65 प्रतिशत महिलाएं चुनकर आई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस वर्ष महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिला सुरक्षा कवच के तहत 108 मोटरसाइकिल प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की स्वच्छता और स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए फियाम फाउंडेशन  संस्था द्वारा सैनिटरी मशीन स्थापित की गई है। बायोडिग्रेडेबल नैपकिन मशीन से पर्यावरण को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचेगा। उन्होंने आह्वान किया कि इन्हें स्कूलों पंचायतों में उपलब्ध करवाएं और इस्तेमाल करने के बारे में भी जागरूक करें।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के 80 करोड़ लोगों को 8 माह के लिए बिना किसी भेदभाव के मुफ्त में राशन उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के तहत करोड़ोंं महिलाओं को गैस सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध करवाए तथा उनके जन-धन खातों में हजारों करोड़ रुपये डाला है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here