Sunday, October 25, 2026
Home Himachal विधानसभा उपचुनाव के लिए अर्धसैनिक बलों के 300 जवान हमीरपुर में रहेंगे तैनात

विधानसभा उपचुनाव के लिए अर्धसैनिक बलों के 300 जवान हमीरपुर में रहेंगे तैनात

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । जिला में हमीरपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव की सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय सुरक्षा बल की तीन यूनिट सहित राज्य पुलिस संभालेगी। इसके लिए आईटीबीपी, सीआरपीएफ तथा बीएसएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा। बुधवार को पैरामिलिट्री की दो युनिट के जवानों ने हमीरपुर में रिपोर्ट की है। इनके रहने की व्यवस्था सहित अन्य बंदोबस्त जिला पुलिस की तरफ से किए गए हैं। पुलिस ने इन जवानों को अलग-अलग जगह पर ठहराया है। उपचुनाव से दो सप्ताह पहले ही हमीरपुर में सुरक्षा का कड़ा पहरा लग जाएगा। हमीरपुर के सभी सीमांत क्षेत्रों पर स्थानीय पुलिस, इलेक्शन कमीशन तथा पेरामिलिट्री फोर्सेज तैनात रहेगी। उपचुनाव को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाया जा सके, इसके लिए यह बंदोबस्त किया गया है। स्ट्रांग रूम पर भी पेरामिलिट्री के जवानों का पहरा रहेगा। जिला पुलिस चौथी लेयर में अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। 

Advertisements

हमीरपुर में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में

हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव में अब 3 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में रह गए हैं। नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन बुधवार को निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने चुनाव मैदान से हटने का निर्णय लिया।एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार द्वारा नामांकन पत्र वापस लेने के कारण अब केवल तीन उम्मीदवार ही चुनाव मैदान रह गए हैं। इनमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के डा. पुष्पेंद्र वर्मा, भाजपा के आशीष शर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी नंद लाल शामिल हैं।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस बारे एडिशनल एसपी राजेश कुमार के मुताबिक  आईटीबीपी, सीआरपीएफ तथा बीएसएफ के जवान सहित जिला पुलिस उपचुनाव में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी।  आईटीबीपी की युनिट भी जल्द ही पहुंच जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here