Friday, October 23, 2026
Home Himachal बुजुर्गों को बांटे ग्रीटिंग कार्ड, किया पौधारोपण

बुजुर्गों को बांटे ग्रीटिंग कार्ड, किया पौधारोपण

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा: वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के लिए मनाए जा रहे सेवा सप्ताह का पांचवां दिन हमीरपुर जिला में भी वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर जिला भर में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में पौधारोपण किया गया तथा उन्हें बच्चों द्वारा तैयार किए गए ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए गए।  नेरी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया और पौधारोपण किया। इस अवसर पर बुजुर्गों को ग्रीटिंग कार्ड के अलावा स्वयंसेवी संस्था पहचान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई मोमबतियां और अन्य सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की गई।

Advertisements

कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी गीता मरवाहा और अन्य अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों को सरकार की ओर से प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। उधर, दड़ूही में ग्राम पंचायत प्रधान उषा बिरला की अगुवाई में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस समारोह में पौधारोपण किया गया तथा बुजुर्गों का सम्मान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here