Friday, October 23, 2026
Home Himachal खेलें केवल मनोरंजन नहीं जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं: डा. पुष्पेंद्र

खेलें केवल मनोरंजन नहीं जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं: डा. पुष्पेंद्र

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर में राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्र -छात्राओं के खेलों का शुभारंभ गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज हमीरपुर के तत्वाधान में अनु के सिंथेटिक ग्राउंड में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ  नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने शिरकत की। इस अवसर पर प्रिंसिपल मुश्ताक मोहम्मद और डिप्टी डायरेक्टर इंस्पेक्शन ओंकार भाटिया ने पुष्पगुच्छ देखकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सबसे पहले मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर और मार्च पास्ट की सलामी लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर प्रिंसिपल महोदय  ने भाषण देते हुए बताया कि 12 जिलों से 263 बच्चे बच्चियां इन राज्य स्तरीय खेलों में भाग ले रही ले रहे हैं जिनमें 137 लड़के वह 126 लड़कियां शामिल है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि खेलें हमारी जिंदगी का बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू हमें सिखाती हैं। क्योंकि खेलें ही हैं जो हमें सहयोग करना, अनुशासन में रहना, और समय को किस तरह से प्रयोग में लाया जाए वह हमें सिखाती हैं। जैसे खेलों में हार और जीत चली रहती है लेकिन खिलाड़ी का कर्तव्य होता है कि वह जिस भी खेल को खेलता है उसे पूर्ण अनुशासन और नियमों के साथ खेले क्योंकि उसी तरह जिंदगी में भी बड़े अवसर आते हैं जब जो व्यक्ति चाहता है वह नहीं होता।

Advertisements

इसलिए खेलें हमें इन सब प्रतिकूल और अनुकूल दोनों समय के लिए मानसिक रूप से तैयार करती हैं। और व्यक्ति का संपूर्ण विकास शारीरिक और मानसिक दोनों करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी खेलों के प्रति बहुत ही संजीदा हैं और यही कारण है कि वह अपने युवाओं को अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर खेलों के लिए देना चाहते हैं ताकि हमारे छात्र विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल कर कर विश्व के पटल पर अपने जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। और इसी कड़ी में माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश की करीब हर विधानसभा में इनडोर स्टेडियम की स्थापना कर रहे हैं।  

इसी कड़ी में हमीरपुर जिला में भी उन्होंने नादौन में 65 करोड रुपए की लागत से मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास किया है और जिला की अन्य विधानसभा क्षेत्र में भी इंडौर स्टेडियम के लिए धनराशि जारी की है। जिसके लिए हम मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु के आभारी हैं। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष देवीदास, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजनाथ तेज, जिला कांग्रेस महासचिव रत्नचंद डोगरा, कांग्रेस संगठन सचिव मनोहर लाल कांगो, रंजीत धीमान, राकेश शर्मा पूर्व पार्षद अनिल चौधरी, जिला कौशल विकास निगम की डायरेक्टर निशा कटोच, महिला कांग्रेस महासचिव संगीता कटोच, यूथ कांग्रेस महासचिव रोहित कई अन्य स्कूलों के प्रिंसिपल व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here