
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से एक मामला सामने आया है। सिरमौर जिला के काला अंब थाने के हेड कांस्टेबल का वीडियों काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि हेड कांस्टेबल वीडियों वायरल होने के बाद से लापता है। जिसके बाद लापता हैड कांस्टेबल के परिजनों और गांव के लोग जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे और एडीसी और एसपी से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, विवाद बढ़ते देख सरकार ने मामला सीआईडी को जांच के लिए सौंपा है।

हेड कांस्टेबल के परिजनों का आरोप है कि जसबीर को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और बेवजह मारपीट के मामले की जांच को गलत दिशा में ले जाने का दबाव बनाया जा रहा था। इसके बाद हेड कांस्टेबल ने तंग आकर अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और खुद लापता हो गया। जसबीर की पत्नी अनिता और परिवार ने मांग की है कि इस मामले की जांच सिरमौर पुलिस से ना करवाई जाए और हेड कांस्टेबल की पत्नी अनीता ने पुलिस महकमे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी ने कहा कि उनके पति 24 घंटे ड्यूटी करते थे। साथ ही उन्हें टॉर्चर किया जाता था।












