Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal आप पार्टी ने हमीरपुर में मनाया संविधान दिवस और पार्टी का स्थापना...

आप पार्टी ने हमीरपुर में मनाया संविधान दिवस और पार्टी का स्थापना दिवस

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। आम आदमी पार्टी संविधान के मूल्यों पर कार्य कर रही है और शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसी जनता की जरूरतों को पूरा कर रही है। यह बात आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं जगतराम, सुमित पुण्याल, धनी राम शुक्ला इत्यादि ने हमीरपुर में संविधान दिवस व पार्टी की स्थापना दिवस पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही। इन्होंने कहा कि परिवारवाद को हम नहीं मानते। हिमाचल को दिवालियापन से बाहर निकालना आम आदमी पार्टी का उद्देश्य है। इन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली जहां आम आदमी पार्टी की सरकारें हैं वहां शिक्षा स्वास्थ्य, बिजली और पानी के क्षेत्र में  क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ। हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी पंजाब और दिल्ली की तर्ज पर काम करेगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि  बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर, जिन्हें संविधान का निर्माता कहा जाता है, के नेतृत्व में यह दस्तावेज तैयार किया गया। यह भारतीय समाज को एकता, अखंडता और विविधता में समानता के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। आम आदमी पार्टी संविधान के मूल्यों को सर्वोपरि मानती है और इन आदर्शों पर आधारित शासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बीच, पंजाब में हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं,  मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को हार्दिक बधाई दी। इस मौके पर डी आर सुमित, प्रो राजकुमार कंवर, अर्जुन कैप्टन विनोद, अमर चंद शर्मा, रौशन लाल, नवीन इत्यादि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here