Thursday, October 22, 2026
Home Himachal जिला परिषद उपाध्यक्ष का जनसंवाद कार्यक्रम पहुंचा डुग्गा

जिला परिषद उपाध्यक्ष का जनसंवाद कार्यक्रम पहुंचा डुग्गा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने दो दिन एक पंचायत कार्यक्रम के तहत डुग्गा पंचायत का दौरा किया ओर लोगों के घर घर जा कर उनसे सीधा जनसंवाद किया और उनकी जन समस्याओं को सुना। पंचायत घर में पंचायत लेवल का एक जन मंच किया  लोगों की बिजली पानी और सड़क की समस्याओं का हल मौके पर ही किया।

Advertisements

उन्होंने मौके पर  दो गरीब परिवार की आर्थिक सहायता की , तीन गरीब  परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान के लिए सहायता राशि उपलब्ध करवाने के लिए जरूरी कागजात बनवाने के निर्देश दिए l इस मौके पर समस्त वार्ड मेंबर  और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here