Thursday, October 22, 2026
Home Himachal निर्जला एकादशी को बारी मंदिर में लगाई छबील

निर्जला एकादशी को बारी मंदिर में लगाई छबील

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को बारी मंदिर में निर्जला एकादशी पर छबील लगाई। सैंकड़ों लोगों ने शीतल पेयजल ग्रहण कर प्यास बुझाई। इस मौके पर हरबंस सिंह, बलवंत सिंह , अनंत राम, राज कुमार, भूमि राज, रोशन लाल, दलजीत सिंह,  सुनील चौहान, संजीव कुमार, सन्नी, रामू, गौरव, रिंकु, जुल्फी, राजेश चौहान, पवन, संजू, प्रवीण इत्यादि ने सेवा दी। एकादशी तथा टौणी देवी के मेले पर बारी मंदिर में छबील लगाने की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है।

Advertisements

पैदल रास्तों के समय बारी का परोह प्यासे लोगों की प्यास बुझाता था। यहां स्थित पीपल और बड़ के पेड़ के नीचे पैदल यात्री आराम कर आगे का सफर तय करते थे। अब परोह की जगह वाटर कूलर ने ले ली है फिर भी  एकादशी तथा टौणी देवी के मेले पर यहां छबील लगाकर परंपरा को निभाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here