Saturday, October 24, 2026
Home Himachal पंचायत प्रधान ला सकते है गांवों में बडा बदलाव: हरवंश लाल

पंचायत प्रधान ला सकते है गांवों में बडा बदलाव: हरवंश लाल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला पंचायत अधिकारी हरवंश लाल ने कहा कि पंचायत प्रधान गांवों में बड़ा बदलाव ला सकते है तथा इससे ग्रामीण क्षेत्र हर श्रेणी में तेजी से आगे बढ़ेगा। जिला पंचायत कार्यालय में बमसन विकास खंड के प्रधानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें तीन दर्जन से अधिक प्रधानों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने प्रधानों को प्रशिक्षित किया। जिला पंचायत अधिकारी हरवंश लाल ने समापन पर बतौर मुख्यातिथि कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पंचायतों को सीधे करोडों रूपये की राशि हर वर्ष प्रदान कर रही है तथा अब पंचायतों को कोई भी विकास कार्य करवाना मुश्किल नहीं है। चाहे वह छोटा कार्य हो या बडा1 उन्होंने कहा कि पंचायतों को कार्य योजना तैयार कर चरणबद्व तरीके से आगे बढना चाहिए। सभी विभागों की जनकल्याणकारी योजनाएं आम लोगों तक पंहुचनी चाहिए।

Advertisements

इसके साथ ही पंचायती राज विभाग के राकेश शर्मा, जिला अंकेषण अधिकारी तिलक राज, एसडीओ सोमेश शर्मा, सेवानिवृत पीआई भूमि देव, अधीक्षक मनोहर शर्मा, रवि शर्मा, टीओटी कपिल पठानिया, नादौन के पीआई पम्मी कुमार सहित अन्य ने प्रशिक्षण प्रदान किया तथा अपनी फील्ड के अनुभव व नई योजनाएं प्रधानों के साथ सांझा की। शिविर में बारीं पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर, टपरे के प्रधान दीवान चंद, बलोह की संतोष जसवाल, समीरपुर के चंद्रमोहन, नाडसी के सुनील कुमार, बगवाडा के देश राज, ककड के जितेंद्र ठाकुर, भरनांग की बिमला देवी, लंबलू के केसी चौहान, डबरेडा के सुरेश शास्त्री, पौंहज की रीना, लग कडियार के राकेश, कंज्याण के संदीप, कैहरवीं के प्रधान गौरव शर्मा, चारियां दी धार की मंगलेश ठाकुर, पुरली की सीमा, चमनेड की नीलम के साथ ही कई अन्य प्रधान मौजूद रहे1 प्रधानों ने भी प्रशिक्षण के दौरान अपने सुझाव दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here