Saturday, October 10, 2026
Home Himachal सहारा युवा मंडल रोपा ने पानी की बावड़ी साफ कर मनाया पर्यावरण...

सहारा युवा मंडल रोपा ने पानी की बावड़ी साफ कर मनाया पर्यावरण दिवस

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सहारा युवा मंडल रोपा द्वारा रोपा और कराड़ा गांव के बीच खड्ड में स्थित पानी की बावड़ी और इसके आस पास सफाई की । इस अभियान में सहारा युवा मंडल रोपा के आर्यन ठाकुर, रोहित, शिवान लोहिया, ऋषभ, पूर्व, साईं, आशु, बसु, प्रिंस उपस्थित रहे  । नेहरू युवा केन्द्र हमीरपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शशि पाल की उपस्थिति में युवाओं ने ये कार्य किया ।

Advertisements

शशि पाल ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र संगठन इन कार्यक्रमों को करवाने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित कर पर्यावरण को बचाना है । नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा निरंतर देश हित, समाज हित में विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान समय समय पर आयोजित करवाए जाते हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here