Thursday, October 15, 2026
Home Crime पुलिस ने बनाई लड़की के नाम पर आईडी तो दस साल से...

पुलिस ने बनाई लड़की के नाम पर आईडी तो दस साल से फरार आरोपी आया काबू

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दस सालों से फरार अपराधी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक ऐसा जाल बिछाया जिसमें अपराधी फंस गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि अपराधी के पकड़ने के लिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लड़की के नाम पर फर्जी आईडी बनाई। उन्होंने बताया कि यह फर्जी आईडी 45 वर्षीय बंटी को पकड़ने के लिए बनाई गई थी, जिसके खिलाफ करीब 20 मामले दर्ज है। उत्तरप्रदेश के पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी को तिलक नगर थाने में उसके खिलाफ दर्ज मामले में 26 जून 2013 को अदालत ने भगोड़ा करार कर दिया था।

Advertisements

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई जाल बिछाए, लेकिन वह असफल रहे। जिसके बाद जांच दौरान उन्हें पता चला कि वह बंटी इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रयोग कर रहा था। जिसके पश्चात् पुलिस ने योजना बनाई कि क्यों ने लड़की के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर बंटी से बात की जाए। जिसके बाद बंटी पंजाबी बाग मैट्रो स्टेशन पर फर्जी लड़की से मिलने के लिए तैयार हो गया जो असल में कांस्टेबल था। अधिकारी ने बताया कि सात जून को मुलाकात तय हुई थी। उन्होंने बताया कि जब आरोपी मौके पर पहुंचा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here