
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जन्मदिन एक बहुत ही खुशी का मौका होता है पर यह खुशी चार गुना हो जाती है अगर हम अपने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ देते है। उन्होंने कहा कि हमें अपना कर्तव्य समझ कर साल में कम से कम 2 बार पौधारोपण जरूर करना चाहिए यह जन्म दिवस तथा शादी की वर्षगांठ के मौके पर किया जा सकता है ।इसी प्रकार जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का कार्य समाजसेवी एसके पोमरा द्वारा एक मुहिम के रूप में किया जा रहा है।एसके पोमरा ने अपनी बेटी उपासना के जन्मदिवस पर शहर के विभिन्न पार्कों में 50 पौधे लगाए।

उन्होंने कहा कि एक-एक पौधारोपण करके ही किसी क्षेत्र को हरा भरा किया जा सकता है। कुछ वर्षों के प्रयास से पूरे इलाके की आबोहवा को बदला जा सकता है। उन्होंने बताया के उनकी टीम द्वारा पिछले 25 वर्षों से के लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण को अपनी आदत बनाना चाहिए ताकि हम अपनी आने वाली पीढि़यों को एक स्वच्छ वातावरण दे सकें।पोमरा ने अपने परिवारिक मेंबर और दोस्तों की टीम सदस्यों के के द्वारा पौधारोपण की मुहिम स्टार्ट की थी जिसको सदस्य द्वारा बहुत ही सुचारू ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है जिसे देखकर बेहद ही खुशी होती है।
एसके पोमरा ने कहा कि पौधारोपण आज के समय की मुख्य जरूरत है और हम सभी को पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। जन्मदिन पर पौधारोपण करने के लिए शहर वासी हमारी टीम के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते है। इस मौके पर सुहाना, अविनाश, उपासना, शिवानी, विशाल शर्मा, प्रियंका, राम सुमेर, सुमित, राजू, धर्मेंद्र इत्यादि उपस्थित थे।












