Monday, October 12, 2026
Home Himachal पीएम मोदी ने कृषि सेक्टर में लाई क्रांति, देश हुआ मजबूत: अनिल...

पीएम मोदी ने कृषि सेक्टर में लाई क्रांति, देश हुआ मजबूत: अनिल काकू

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि सेक्टर में क्रांति आई है और किसानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की गई है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति के रूप में पहचान बना रहा है। यह बात जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल काकू ने कही। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में कृषि उत्पादन बढ़ा है और भारत आज  कई देशों को फसलें निर्यात कर किसानों की आर्थिकी सुधारने में सफल हुआ है।

Advertisements

इन दिनों अनिल काकू बीजेपी किसान मोर्चा के बूथ लेवल पर बैठक कर भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि  किसान मोर्चा के पदाधिकारी बूथ लेवल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा किए गए विकास कार्यों को  घर घर पहुंचा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here