
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। टौणी देवी क्षेत्र की बारी पंचायत के महाड़े गांव से मूल रूप से संबंधित विद्या देवी पत्नी स्वर्गीय ठाकुर वीरबल दास की रस्म क्रिया 19 मार्च को जालंधर के देवी तालाब मंदिर में होगी। ठाकुर बीरबल दास क्षेत्र के एक समाजसेवी थे जिन्होंने कई अस्पतालों, स्कूलों और मंदिरों के भवन बनाने में आर्थिक मदद की थी। वह व्यवसाय के लिए जालंधर गए और जालंधर में ही अपनी रिहायश बना ली। स्वर्गीय ठाकुर बीरबल दास जब तक स्वस्थ थे , बीच बीच में बारी मंदिर आते रहे। वहीं उनकी धर्म पत्नी स्वर्गीय विद्या देवी भी समाज के जरूरतमंदों की हमेशा मदद करती रहीं।

उनका 7 मार्च को जालंधर में देहांत हो गया था। इनके बेटों विजय ठाकुर , नरेश ठाकुर, परमजीत ठाकुर और पुत्री रमेश वर्मा ने बताया कि इनकी माता जी की रस्म क्रिया बुधवार 19 मार्च को दोपहर एक से दो बजे के बीच श्री देवी तालाब मंदिर जालंधर के श्रीराम हाल में होगी तथा इसके बाद ब्रह्मभोज होगा।












