Saturday, October 24, 2026
Home International इस्राइल ने गाजा पर किया हमला, 235 लोगों की मौ-त, कई घायल

इस्राइल ने गाजा पर किया हमला, 235 लोगों की मौ-त, कई घायल

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। इस्राइल ने गाजा पट्टी क्षेत्र में हमास के ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। इस हमले में करीब 235 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह गाजा का अब तक का सबसे भीषण हमला है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि युद्धविराम को बढ़ाने के लिए वार्ता में कोई खास प्रगति नहीं होने के कारण उन्होंने हमले का आदेश दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय एवं आवास ‘व्हाइट हाउस’ ने कहा कि हमला करने से पहले उससे सलाह ली गई है और उसने इस्राइल के फैसले का समर्थन किया।

Advertisements

‘व्हाइट हाउस’ ने दोबारा युद्ध जैसी स्थिति के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ब्रायन ह्यूजेस ने कहा कि चरमपंथी समूह ‘‘युद्धविराम को बढ़ाने के लिए बंधकों को रिहा कर सकता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया और युद्ध को चुना।” मिस्र और कतर के साथ मध्यस्थता प्रयासों का नेतृत्व कर रहे अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने पहले ही आगाह किया था कि हमास को जीवित बंधकों को तुरंत रिहा करना चाहिए ‘‘या फिर भारी कीमत चुकानी होगी।” नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा, ‘‘इस्राइल अब सैन्य ताकत बढ़ाकर हमास के खिलाफ कार्रवाई करेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here