
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। होंडुरास के कैरिबियन तट पर प्लेन क्रैश होने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि होंडुरास के रोआतान द्वीप से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद विमान समुद्र में क्रैश हो गया। उन्होंनें बताया कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

इस हादसे में मशहूर संगीतकार ऑरेलियों मार्टिनेज सुवाजों की भी मौत हो गई। विमान में 14 यात्री और 3 क्रू मेंबर सवार थे। घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है और एयरलाइंस ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।












