Monday, October 26, 2026
Home Himachal पुलिस की सतर्कता और भारी फोर्स के चलते करणी सेना का विरोध प्रदर्शन...

पुलिस की सतर्कता और भारी फोर्स के चलते करणी सेना का विरोध प्रदर्शन नहीं हो पाया

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला के मटाहणी में शुक्रवार को करणी सेना के आह्वान पर आयोजित होने वाला विरोध प्रदर्शन पुलिस की भारी सतर्कता और निगरानी के कारण नहीं हो पाया। इस दौरान स्थिति पूर्णता नियंत्रण में रही और शांति बनी रही। शुक्रवार को करणी सेना ने मटाहणी पहुंच कथित ढांचे के पास जा विरोध  प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स लगा हर आने जाने वाले पर नजर रखी।  पुलिस ने राज्य चयन आयोग के  बाहर सड़क पर बेरिकेडिंग कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर मटाहणी गांव की तरफ जाने वालीं सड़क  की घेरा बंदी कर ली थी। 

Advertisements

मटाहणी की तरफ जाने  वाली गाड़ियों की सख्ती से जांच पड़ताल की गई।  हिंदू संगठन  द्वारा विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मटाहणी के कुछ लोगों ने प्रशासन से मिल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने  की मांग की थी। इसी पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस से  पूर्णता नाकाबंदी कर ली थी। इस बारे में एसएचओ  हमीरपुर  ललित महंत ने बताया कि  किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है । स्थिति पूर्णता शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रही। पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की हुई थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here