Thursday, October 8, 2026
Home Latest ‘एलजी ने मुझे बहुत गालियां दी’, आतिशी ने उपराज्यपाल पर लगाया आरोप

‘एलजी ने मुझे बहुत गालियां दी’, आतिशी ने उपराज्यपाल पर लगाया आरोप

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली कि जल मंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल पर गाली देने का आरोप लगाया है। राजनिवास ने कहा कि वो झूठ बोल रही है। आतिशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि उपराज्यपाल दफ्तर ने सभी पत्रकारों को एक विज्ञप्ति भेजी है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत गालियां दी है। मेरे बारे में बहुंत खराब बातें कहीं है। उन्होंने कहा कि मैं एलजी साहब से हाथ जोड़ के इतना ही कहूंगी कि मुझे पता है कि आप और भाजपा वाले हमसे बहुत नफरत करते है, क्योंकि दिल्ली वाले बार-बार अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाते है। लेकिन हमसे नफरत करते करते, दिल्ली वालों से नफरत हो गई है।

Advertisements

उन्होंने आगे कहा कि आपने हमें जितनी गालियां देनी है, दे दीजिए, आपने हमें जितना बुरा भला कहना है, कह लीजिए। लेकिन हमसे नफरत की वजह से आप दिल्ली वालों के हक का पानी मत रुकवाइये। दिल्ली वाले पानी की कमी से बहुत परेशान है। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली को पानी दे देगी , तो सभी दिल्ली वालों को आराम मिलेगा। राजनिवास ने अपने आधिकारिक हैंडल से पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री जी, एलजी साहब ने आपको कोई गाली नहीं दी। एलजी कार्यालय ने आपके द्वारा कल उनको दी गई गालियों व सफेद झूठ का बकायदा साक्ष्य समेत खंडन किया और दिल्ली के लोगों को भ्रमित करने की आपकी आदत का पर्दाफाश किया।’’ राजनिवास ने कहा कि दिल्ली के लोगों को अभी भी आशा है कि आतिशी दिल्ली में पानी की चोरी व बर्बादी रोककर लोगों को पानी देंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here