Wednesday, October 21, 2026
Home Crime मरवाहा मोहल्ले के सुनार विनोद कुमार व उसकी पत्नी तमन्ना पर मामला...

मरवाहा मोहल्ले के सुनार विनोद कुमार व उसकी पत्नी तमन्ना पर मामला दर्ज, नकली मंगलसूत्र बेचने का आरोप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना सिटी पुलिस ने एक शिकायत की जांच के उपरांत मरवाहा मोहल्ला निवासी विनोद कुमार उर्फ भोला व उसकी पत्नी तमन्ना के खिलाफ नकली मंगलसूत्र बेचने के आरोप में धारा 406 व 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्यवाही शुरु कर दी है। जानकारी अनुसार सीमा सूरी पत्नी राजेश सूरी निवासी गढ़ी गेट ने एसएसपी को शिकायत दी थी तथा उन्होंने शिकायत में कहा था कि उन्होंने विनोद कुमार भोला व उसकी पत्नी तमन्ना, जिनकी सुनार की दुकान है, से करीब एक साल पहले सोने का मंगलसूत्र करीब डेढ़ लाख रुपये का खरीदा था।

Advertisements

बाद में उसकी जांच करवाने पर पता चला कि वह नकली सोने का बना हुआ है। इसके बाद उन्होंने बार-बार भोला व तमन्ना से संपर्क किया, लेकिन वह मान नहीं रहे थे कि उन्होंने नकली मंगलसूत्र दिया है। जब उन्होंने पैसे वापिस मांगे तो वह उन्हें डराने धमकाने लगे व पैसे देने से मना कर दिया। एसएसपी द्वारा डीएसपी को इसकी जांच सौंपी गई थी। एएसआई तजिंदर कौर के अनुसार जांच के बाद थाना सिटी पुलिस ने विनोद कुमार भोला व तमन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here