Monday, October 19, 2026
Home Jammu & Kashmir अनंतनाग: आतंकी का साथ देने वाले आरोपी का मकान जब्त

अनंतनाग: आतंकी का साथ देने वाले आरोपी का मकान जब्त

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। अनंतनाग में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए एक्शन मोड में आ चुकी है। अनंतनाग में पुलिस ने आतंकियों का सहयोग करने वाले रियाज अहमद भट्ट के मकान को कुर्क कर लिया है। अनंतनाग पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई लोहार सेंजी गडोले इलाके में की है। जम्मू- कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को अनंतनाग जिले में आतंकवादी के सहयोगी के घर को कुर्क किया है। अनंतनाग पुलिस ने लोहार सेंजी गडोले इलाके में आतंकवादी सहयोगी रियाज अहमद भट्ट का दो मंजिला घर को कब्जे में लिया है।

Advertisements

पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत संभागीय आयुक्त कश्मीर के आदेश पर ये कुर्की की गई। अनंतनाग पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बताया। यह मामला 2023 से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जम्मू- कश्मीर में बीते दिनों हुए तीन आतंकी हमले हुए। रियासी जिले में शिवखोड़ी से कटड़ा जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों ने गोलीबारी की थी। जिसमें 10 लोगों की जान चली गई थी और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। दूसरा हमला कठुआ के हीरानगर के एक गांव में हुआ था। जिसमे सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था और जवान शहीद हो गया था। तीसरा आतंकी हमला डोडा जिले के भद्रवाह इलाके में सेना के शिविर पर हुआ जिसमे छह जवान जख्मी हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here