
जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज: एसीडी डिफेंस राजौरी सलीम अहमद कुरैशी की अध्यक्षता में जिला राजौरी के अंतर्गत गांव कलर में ब्लॉक नंबर 1/4 में खनन समस्या के लिए एक जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदूषण नियंत्रण समिति के जिला अधिकारी अनुपम कौल, नायब तहसीलदार हनीफ मलिक, प्रदूषण नियंत्रण समिति के प्रतिनिधि मुकेश बाली, जिला खनन विभाग अधिकारी (डीएमओ) डा. जेएस पवार, सहायक निदेशक मश्ली पालन, पीआरआई सदस्य, स्थानीय निवासी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने खनन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने सहित विभिन्न मुद्दे उठाए, ताकि बेरोजगार युवा लाभ उठा सकें और आजीविका प्राप्त कर सकें। लोगों ने कहा कि अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। अवैध खनन माफिया के चलते नदी नाले गहरे हो चुके हैं। अवैध खनन के कारण लोगोंको को जानी नुकसान भी पहुंचा है। इस वर्ष भी कईं लोगों ने अपनी जान गवाई है जिसका जिम्मेदार खनन माफिया के लोग हैं। इस अवसर पर लोगोंको व पंचायती राज के सदस्यों द्वारा खनन के अलावा नदी तल से संबंधित अन्य मुद्दों पर अवैध खनन पर प्रकाश डाला गया। और कहा कि अवैध खनन से पर्यावरण पर बड़ा बुरा असर पड़ रहा है। प्राकृतिक जल स्रोत भी कईं जगह सुख चुके हैं। अवैध खनन माफिया पर नकेल कसी जाए। और क्रेशर मालिकों को चाहिए कि वह कानून के दायरे में कार्य करें। संबंधित विभागों को क्षेत्र की जनता का पूरा सहयोग रहेगा।
सहायक आयुक्त रक्षा ( एडीसी डिफेंस) राजौरी सलीम अहमद कुरैशी ने अपने संबोधन में स्थानीय लोगों और पीआरआई सदस्यों को परियोजना विवरण के बारे में अवगत कराया और जनता द्वारा उठाई गई मांगों को धैर्यपूर्वक सुना। और समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। वहीं डीएमओ व अन्य अधिकारियों ने अवैध कार्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा जब भी कोई अवैध कार्य होता है तो इस कि सूचना संबंधित विभाग व प्रशासन तक पहुंचाएं।










