Sunday, October 11, 2026
Home Himachal बेजुबान जानवरों की जुबान बन कृष्णानगर की उषा पहुंची डीसी हमीरपुर के पास

बेजुबान जानवरों की जुबान बन कृष्णानगर की उषा पहुंची डीसी हमीरपुर के पास

हमीरपुर, (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा।  बाजार में इंसानों को गर्मी से राहत देने के लिए ठंडे पानी की कई छबीलें लगी हुई थी लेकिन कृष्णानगर की उषा ने पानी पीने से इंकार कर दिया। उषा व्याकुल और चिंता में थी क्योंकि हीरानगर और कृष्णानगर के जंगलों की आग में कई बेजुबान जानवर जल चुके थे। जो बचे थे वे जानवर पानी और खाने की तलाश में भटक रहे थे। उषा बीमार बेटी का ऊना से हाल चाल पूछ  वापिस कृष्णानगर लौट रही थी , जैसे ही कृष्ण घर के पास पहुंची जंगल की आग में जले जानवरों की हड्डियां देख सिहर गई। मानवीय संवेदना जाग उठी और बिन कुछ सोचे समझे डीसी हमीरपुर के पास पहुंच गई।

Advertisements

कौन है उषा 

उषा एक गरीब परिवार से संबंधित महिला है जोकि कृष्णानगर में एक  झोंपड़ी नुमा रिहाईश  में रहती है। घरों में खाना बना अपने परिवार को पाल रही है। दो बेटियां हैं दोनों की शादी हो चुकी है। खुद की बाजू टूटने से टेढ़ी हो गई है जबकि पति बीमार रहते हैं।

डीसी अमरजीत सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया जब मामला डीसी के दरबार पहुंचा तो महिला की बेजुबान जानवरों के प्रति हमदर्दी और दर्द देख डीसी अमरजीत सिंह भी भावुक हो गए। उन्होंने तुरंत डीएफओ, एसडीएम और जिला पंचायत अधिकारी को इस मैटर को लेकर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने आम लोगों को भी जंगलों को आग से बचाने तथा जीव जंतुओं के लिए दाना पानी जंगलों के आसपास रखने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here