Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur लायन रणजीत राणा ने श्रद्धालुओं की बस को आग लगने पर जतााया...

लायन रणजीत राणा ने श्रद्धालुओं की बस को आग लगने पर जतााया दुख

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पिछले दिनों होशियारपुर से 10 मई को वृंदावन, बनारस और अयोध्या जी के दर्शन के लिए निकली बस में 17 मई की रात लौटते समय आग लग गई। जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए और 10 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जिससे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखदायी घटना पर लायन रणजीत सिंह राणा ने दुख प्रगट करते कहा कि राकेश शर्मा और उनका पूरा परिवार ईश्वर पर विश्वास करने वाला परिवार है जो हर साल धार्मिक यात्रा पर जाते थे।

Advertisements

इस दुखद घटना में उनके बेटे गौतम शर्मा और उनकी धर्म पत्नी शशी शर्मा कि मृत्यु हो गई। बाकी मृतक श्रद्धालु होशियारपुर भी के रहने वाले थे। लायन राणा ने कहा के यह एक ऐसी दुखद घटना है। जिससे हर इंसान का दिल दुखा है। हम सभी शहरवासियों को प्रार्थना करनी चाहिए की भगवान इस संसार से जा रही आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और परिवारो को इस भारी दुख को सहने की शक्ति दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here