रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित करके मनाया “पुलिस बुजुर्ग दिवस”

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। एस.एस.पी. होशियारपुर गौरव गर्ग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस लाईन होशियारपुर में पुलिस बुजुर्ग दिवस मनाया गया। इस समारोह में 80 के करीब रिटायर्ड बजुर्ग पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

Advertisements

इस मौके पर पुलिस पैंशनर्स एसोसिएशन, होशियारपुर उपप्रधान की तरफ से पिछले वर्ष दौरान स्वर्गवास हुए जिला हजा के 14 रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम पढ़े गए तथा उनकी आत्मिक शांती के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इसके पश्चात जिला हजा के 10 बुजुर्ग रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों पी.पी.एस. एस.पी. होशियारपुर तथा पी.पी.एस. डी.एस.पी. होशियारपुर दलजीत सिंह खख की तरफ से सम्मानित किया गया तथा रिटायर्ड बुजुर्ग पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों तकेस साथ उनकी नौकरी के तजुर्बे सांझे किए गए। समारोह में उपस्थित हुए रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों की दुख परेशानियां सुनी गई जिनका मौके पर ही निपटारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here