हलका चब्बेवालः अब गांव जंडोली में दिखा तिरंगे का अपमान, तिरंगे पर लगाया भाजपा का झंडा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हाल ही में हलका चब्बेवाल के गांव सारंगवाल में किसी व्यक्ति द्वारा तिरंगे पर कांग्रेस का झंडा लगाकर तिरंगे का अपमान किया गया था तो अब तिरंगे के अपमान की दूसरी घटना इसी हलके से संबंधित गांव जंडोली में देखने को मिल है, जहां पर किसी द्वारा अपने घर की छत पर लगाए गए तिरंगे के ऊपर भाजपा का झंडा लगा दिया गया। मामला ध्यान में आते ही हमारी टीम ने इस तस्वीर को अपने कैमरे में कैद कर लिया और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए भाजपा के झंडे को तिरंगे पर से हटवाया और लोगों को समझाया कि वह एेसा न करें।

Advertisements

द स्टैलर न्यूज़ सभी से अपील करती है कि हर घर तिरंगा के तहत जिन्होंने भी अपने घर की छतों पर तिरंगा लगाया हुआ है और वह किसी न किसी पार्टी से भी संबंधित होंगे तथा इसलिए चुनाव के चलते अगर वह अपनी पार्टी का झंडा लगाना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि जिस डंडे से तिरंगा बांधा गया है उसके ऊपर किसी भी पार्टी या अन्य प्रकार का झंडा न लगाया जाए ताकि तिरंगे का मान सम्मान बना रहे। इसके साथ ही अगर तिरंगा क्षतिग्रस्त हो गया हो तो उसे तुरंत बदल दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here