Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जगमोहन विज ने किया भारत का प्रतिनिधित्व 

अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जगमोहन विज ने किया भारत का प्रतिनिधित्व 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब से  भारत के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल कराटे रेफरी और वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के सर्टिफाइड जज ए सेंसेई जगमोहन विज ने यू. एस. नेशनल कराटे फेडरेशन द्वारा अमेरिका में टेक्सास के फोर्ट वर्थ शहर में आयोजित यू एस ओपन और जूनियर इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑफशियाटिंग करने का गौरव प्राप्त किया। यह जानकारी देते हुए ओकिनावान गोजुरियू  कराटे फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर सेंसई रंगीला राम धतवालिया और सेंसई रमेश चंदेल ने बताया की यू एस नेशनल कराटे फेडरेशन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर माइकल केन के नेतृत्व और वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के रेफरी कमीशन की सचिव सेंसई फरीबा मदानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 25 से ज्यादा देशों के लगभग 3000 कराटे खिलाड़ियों और रैफरीज ने भाग दिया।

Advertisements

अमेरिका से वापस लौटने पर सेंसई जगमोहन विज ने कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शीहान भरत शर्मा का धन्यवाद करते हुए बताया की डब्ल्यू के एफ के रैफरी कमिशन की सचिव सेंसाई फरिबा मदानी के मार्गदर्शन में वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के रेफरी कमीशन के सदस्य गिदो अबदाला (ग्वाटेमाला), वर्ल्ड कराटे फेडरेशन की कुमिटे रेफरीज की रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर वन रेफरी हाईथम फारूक ( इजिप्ट) के साथ-साथ ट्रेवोर  वाल्मस्ले (कनाडा),  अलेजन्दरा (मेक्सिको)  आर्मेनिया, इजिप्ट ,अमेरिका तथा अन्य देशों के सीनियर रेफरीस के साथ काम करना  मेरे लिए एक गौरव के क्षण रहे। 300 से अधिक इंटरनेशनल रेफरीस में से  लगभग 45 रेफरी का चयन फाइनलस में ऑफशियाटिंग के लिए किया गया जिनमें से एक सेंसाई जगमोहन विज भी रहे। यहां यह उल्लेखनीय है  10 कुमिते फाइनल मुकाबलो में से से  जगमोहन विज को चार फाइनल मुकाबले में ऑफशियाटिंग करने का गौरव प्राप्त हुआ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here