Monday, October 19, 2026
Home Crime बहादुरपुर: जमीनी विवाद के कारण पारिवारिक झगड़े में तीन घायल, पुलिस ने...

बहादुरपुर: जमीनी विवाद के कारण पारिवारिक झगड़े में तीन घायल, पुलिस ने शुरु की जांच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के मोहल्ला बहादुरपुर में एक परिवारिक झगड़े दौरान तीन लोग घायल हो गए जिनको सिविल अस्पताल होशियारपुर में दाखिल करवाया गया। जानकारी देते हुए अविनाश सोनी पुत्र हरीश सोनी निवासी मोहल्ला बहादुरपुर ने बताया कि 1 फरवरी को बाद दोपहर 3 बजे वह अपनी जमीन जोकि सुकी चोई के समीप है पर गए हुए थे और वहां पर उसके भाई व अन्य लोग भी आए हुए थे जिनके साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई।

Advertisements

उसके बाद उन्होंने उसके साथ तथा उसकी पत्नी मोनिका सोनी और उसके भाई शाम सुंदर के साथ उसके दूसरे भाईयों ने मिलकर मारपीट की। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने उन्हें उनसे बचाया और सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। अविनाश सोनी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर पहले भी उनका अपने भाईयों के साथ झगड़ा चल रहा है। इस संबंधी उन्होंने थाना सिटी पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here