जनौड़ी निवासी अश्विनी पर अज्ञाल लोगों ने किया हमला, गंभीर घायल

Attack-Janouri's-Ashwani-serious-injured-admitted-Hariana-Hospital.jpg

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। हरियाना से अपने गांव जनौड़ी जा रहे युवक पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार अश्विनी जोकि अपने परिवार के साथ हरियाना-ढोलवाहा रोड से अपनी कार में सवार होकर अपने गांव जनौड़ी जा रहा था।

Advertisements

hiwi cycle

Attack-Janouri's-Ashwani-serious-injured-admitted-Hariana-Hospital.jpg

जब वह हरियाना-ढोलवाहा मार्ग पर पहुंचे तो कुछ अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों के साथ उस पर हमला कर दिया और उसकी कार के शीशे तोड़ दिए। हमले में उसके सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। हमले के बाद भीड़ इक_ी होती देख हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल अवस्था में अश्विनी को सिविल अस्पताल हरियाना लाया गया, जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही एस.एच.ओ. दिलबाग सिंह मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here