श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती 5 फरवरी को कुटिया जल्लोवाल में मनाई जाएगी: कुलवंत सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। तप स्थान रण सिंह जी कुटिया जल्लोवाल में हर वर्ष की भांति श्री गुरु रविदास महाराज जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जानकारी देते हुए कुलवंत सिंह सैनी ने बताया कि पिछले 50 सालों से हमारे बुजुर्ग स. उधम सिंह कुटिया में माघ के पवित्र महीने को जानते हुए शिरोमणि भगत गुरु रविदास जी की जयंती मनाते आ रहे हैं।

Advertisements

उनके सचखंड जाने के बाद, उनका परिवारिक मैंबर कुलवंत सिंह सैनी पूरे परिवारों को साथ लेकर सहज पाठ और श्री अखंड पाठ रखा है। जिसमें कीर्तनी जत्था और अन्य गणमान्य भाग लेते हैं। इसके बाद अटुट लंगर बांटा जाएगा। इस मौके पर 3 फरवरी को श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरू होगा और 5 फरवरी को भोग के बाद कीर्तनी जत्थे गुरबाणी से संगतों को निहाल करेंगे। कुलवंत सिंह सैनी ने सभी लोगों से प्रकाश पर्व में शामिल होने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here