Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur सिविल सर्जन डा. शगोत्रा ​​ने विभिन्न स्वास्थ्य कल्याण केंद्रों और आम आदमी...

सिविल सर्जन डा. शगोत्रा ​​ने विभिन्न स्वास्थ्य कल्याण केंद्रों और आम आदमी क्लीनिकों का किया दौरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन होशियारपुर डा. पवन कुमार शगोत्रा ​​ने ब्लॉक पीएचसी चक्कोवाल एवं ब्लॉक के अंतर्गत आम आदमी क्लीनिक चक्कोवाल, बुल्लोवाल, पंडोरी मायल तथा हेल्थ वेलनेस सेंटर आलोवाल व नंदन का दौरा किया गया। इस अवसर पर सीनियर मेडिकल ऑफिसर डा. बलदेव सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद आसिफ भी उपस्थित थे। विभिन्न आम आदमी क्लीनिकों एवं हैल्थ वेलनेस सैंटर के निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की तथा सभी को समय पर आने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से आम आदमी क्लिनिक में दैनिक ओपीडी, रोगी रिकॉर्ड, दवाओं के स्टॉक और सफाई की समीक्षा की। डा. शगोत्रा ​​ने स्टाफ से कामकाज और मरीजों का उचित रिकॉर्ड रखने को कहा।

Advertisements

उन्होंने फार्मेसी स्टोर का निरीक्षण करते हुए मरीजों के लिए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली हर आवश्यक सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने वहां उपस्थित मरीजों का हालचाल पूछा तथा उन्हें दी जा रही दवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्टाफ से आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा मरीजों के प्रति प्रेमपूर्ण रवैया अपनाने को कहा। सिविल सर्जन ने हैल्थ वेलनेस सैंटर के स्टाफ को मरीजों, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सभी रिकार्ड को मेनटेन रखने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here