
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की तरफ से गांव सलेरन से नवनिर्वाचित सरपंच एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी को सम्मानित करने हेतु एक समारोह जिला प्रधान डा. पंकज शर्मा की अगुवाई में किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने विशेष तौरे से पहुंचकर श्री बेदी को कौंसिल की तरफ से सम्मानित किया। इस मौके पर डा. घई ने कहा कि एडवोकेट बेदी के पिता भी गांव के सरपंच रह चुके हैं तथा माता भी सरपंच पद पर रहकर गांव निवासियों की सेवा कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि परिवार से मिली गुड़ती को निभाते हुए एडवोकेट बेदी दूसरी बार गांव के सरपंच बने हैं तथा इसके लिए समस्त गांव निवासियों का कौंसिल धन्यवादी है।

डा. घई ने एडवोकेट बेदी को बधाई देते हुए उन्हें इसी निष्ठा एवं लग्न के साथ गांव वासियों की सेवा एवं गांव का विकास करवाते रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान डा. पंकज शर्मा व अन्यों ने भी एडवोकेट बेदी को सरपंच बनने की बधाई दी और उन्हें पहले से भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर ज्ञान बांसल, मनोज शर्मा, अश्वनी ओहरी, गौरव वालिया, मोहित संधू, मयंक शर्मा, रमनीश घई, जसवीर सिंह, दलजीत सिंह, राहुल, गगन शर्मा, वरुण कटियाल, विक्की वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।











