Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh हरभजन ईटीओ बंगलुरू में नेशनल कान्फ़्रेंस ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ में हिस्सा...

हरभजन ईटीओ बंगलुरू में नेशनल कान्फ़्रेंस ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ में हिस्सा लेंगे

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ. देश की आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर 8 और 9 सितम्बर, 2022 को बंगलुरू में होने वाली नेशनल कान्फ़्रेंस ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ में हिस्सा लेंगे। 

Advertisements

इस नेशनल कान्फ़्रेंस के लिए रवाना होने से पहले एक बयान में स. ई. टी. ओ. ने कहा कि वह इस मौके का प्रयोग सड़क नैटवर्क में और सुधार के लिए राज्य और केंद्र के दरमियान संचार को मज़बूत करने सम्बन्धी मुद्दों को उठाने के लिए करेंगे। स. ई. टी. ओ. ने कहा, ‘‘राज्य सरकारों को राष्ट्रीय राजमार्गों संबंधी मंजूरियों के लिए पेश आ रही मुश्किलों संबंधी चर्चा के दौरान विस्तार से चर्चा की जायेगी।’’ लोक निर्माण मंत्री ने आगे कहा कि वह राज्य के रुके हुए सड़क प्रोजेक्टों से सम्बन्धित मुद्दों को और अपने विभाग के अन्य लम्बित मुद्दों को ज़ोरदार ढंग से केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री और केंद्र सरकार के अन्य प्रतिनिधियों के समक्ष उठाएंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here