Monday, October 26, 2026
Home Himachal हमीरपुर में मकान गिरा, अंदर सो रहे मां-बेटे की मौत, पिता घायल

हमीरपुर में मकान गिरा, अंदर सो रहे मां-बेटे की मौत, पिता घायल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर जि़ला के नादौन थाना के रंगस के न्याटी गांव में रविवार रात 11 बजे के करीब कच्चा मकान गिरने से दबकर मां बेटे की मौत हो गई है जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि रविवार रात को अचानक से मकान जमींदोज हो गया जिससे एक ही कमरे में सो रहे पति पत्नी और उनके बेटे मलबे के नीचे आ गए। मां तथा बेटे की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रशासन की ओर से 10 हजार रुपए परिवार को राहत प्रदान की गई है।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक रविवार रात को दो मंजिला स्लेटपोर्ट मकान का एक बड़ा हिस्सा अचानक जमींदोज हो गया। इस कारण कमरे में सो रहे 3 लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों का जमघट लग गया. घायल का हमीरपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया है जबकि मां तथा बेटे के शव अस्पताल के शव गृह में लाए गए। मकान के जमींदोज होने से 35 वर्षीय महिला मीना देवी तथा उसके 9 वर्षीय बच्चे सक्षम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही नादौन पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here