Monday, October 26, 2026
Home Himachal पार्वती नदी में फोटोशूट करते समय महिला का फिसला पैर, तलाश जारी

पार्वती नदी में फोटोशूट करते समय महिला का फिसला पैर, तलाश जारी

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल से एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला नदी में फोटो खिंचा रही थी कि उसका पैर फिसल गया और वह उफनती नदी में जा गिरी। यह मामला मणिकर्ण के कटागला का है। जहां, हरियाणा का एक दंपती नदी किनारे फोटो शूट कर रहा था कि, अचानक महिला का पांव फिसल गया और वह पार्वती नदी में जा गिरी।

Advertisements

लापता महिला की पहचान  कविता पत्नी अजय, निवासी झज्जर हरियाणा के रूप में हुई है। अभी तक महिला लापता बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। इस घटना संबंधी एसपी डा. कार्तिकेयन ने पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here