Sunday, October 25, 2026
Home Himachal लोक संगीत के साथ-साथ हिमाचली कला के हर क्षेत्र के सरंक्षण का...

लोक संगीत के साथ-साथ हिमाचली कला के हर क्षेत्र के सरंक्षण का करूंगा प्रयास: करनैल राणा

हमीरपुर/टोनी  देवी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। केवल लोक संगीत ही नहीं बल्कि हिमाचली संस्कृति से संबंधित कला के हर क्षेत्र के सरंक्षण का प्रयास करूंगा। यह बात हिमाचल प्रदेश भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक करनैल राणा ने बारी मंदिर में मीडिया से औपचारिक भेंट में कही। करनैल राणा रविवार को बारी मंदिर में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए थे।

Advertisements

आपको बता दें कि हिमाचल के लोकप्रिय गायक करनैल राणा को हाल ही में बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें हिमाचल सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। यह प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को लेकर अनेक गतिविधियों में कार्य करता है।करनैल राणा अभी हाल ही में कांगड़ा जिला लोक संपर्क अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह ज्वालामुखी मंडल से संबंध रखते हैं।

करनैल राणा ने कहा कि हिमाचली संस्कृति के प्रचार, प्रसार , उत्थान, संवर्धन, विकास एवं सरंक्षण के लिए वह सरकार के साथ एक कड़ी के रूप में काम करेगे। उन्होंने कहा कि हिमाचली संस्कृति से जुड़ी मूर्तिकला, चित्रकला, सांस्कृतिक धरोहरों व खानपान को लेकर वह खास प्रयास करेगे। जो भी कला लुप्त हो रही है उसके सरंक्षण को लेकर सरकार से मिलकर विशेष नीतियां बनाई जाएगी। 

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक करनैल राणा ने बारी मंदिर में रविवार को कांगड़ी धाम का आनंद लिया। वह एक सामाजिक समारोह में आमंत्रित थे। उन्होंने कहा कि हिमाचली संस्कृति में सामूहिक भोज के रूप में धामों का अपना महत्व है । राणा ने कहा कि वक्त में तब्दीली के बावजूद कांगड़ी धाम का जायका बरकरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here