Monday, October 26, 2026
Home Himachal रिश्वत कांड में फँसे दो स्कूली अध्यापकों को कोर्ट ने दी सशर्त...

रिश्वत कांड में फँसे दो स्कूली अध्यापकों को कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। राजकीय उच्च पाठशाला भरठियाण के हैड मास्टर राज कुमार व विज्ञान अध्यापक राज कुमार को वीरवार 27 जून को कोर्ट से सशर्त ज़मानत मिल गई है। दोनों अध्यापकों के बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बुधवार को कोर्ट में ज़मानत याचिका दायर की थी। माननीय न्यायालय ने आरोपियों को बुधवार 26 जून को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।

Advertisements

आरोपी राज कुमार और सुशील कुमार को वीरवार को विजिलेंस ने फिर से कोर्ट में पेश किया। अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायधीश हमीरपुर की अदालत ने आरोपियों की बेल एपलिकेशन को सशर्त स्वीकार कर लिया है। आरोपियों को रिश्वत कांड की तफ्तीश में विजिलेंस को पूरा सहयोग करना होगा। इसके अलावा आरोपी किसी भी तरह से शिकायतकर्ता पर कोई दबाव या धमकाने की कोशिश नहीं करेंगे। डी.एस.पी. (विजिलेंस) बी.डी भाटिया ने बताया कि कोर्ट से आरोपियों को सशर्त जमानत मिल गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here