Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal महंगाई को लेकर हमीरपुर कांग्रेस ने की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी

महंगाई को लेकर हमीरपुर कांग्रेस ने की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर द्वारा अप्रत्याशित मंहगाई, बेरोजगारी व जनता से जुड़े अन्य ज्वलंत मुद्दों के खिलाफ वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ हमीरपुर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।

Advertisements

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेन्द्र जार ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार देश व प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस पार्टी द्वारा इस प्रकार के आन्दोलन आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार मुख्य मुद्दों से भटका रही है और इस समय आमजन पर प्रभावी महंगाई व बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपना रूख स्पष्ट नहीं करते और न ही इन समस्यायों का हल निकालने के लिए गम्भीर है। महंगाई ने आम आदमी का जीना हराम कर दिया। विधायक राजेंद्र सिंह राणा ने महंगाई व बेरोजगारी पर वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार को बुरी तरह घेरा। उनके अनुसार यह सरकार जनता द्वारा अपेक्षित विकास कार्यों को करने में नाकाम रही है और जनता ने प्रदेश भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ता से बाहर कर कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना लिया है।
इस बारे एक ज्ञापन राष्ट्रपति को जिलाधीश हमीरपुर के माध्यम से भेजा गया। इस कार्यक्रम में जिलाभर से आए हुए सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की गई। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस अनिता वर्मा व कुलदीप पठानिया, प्रदेश पदाधिकारी सुनील शर्मा , बलविन्द्र सिंह बबलू, ब्लाक अध्यक्ष गण कै. ज्योति प्रकाश, सुरेश परियाल व केवल धीमान और जिला पदाधिकारी अनिल वर्मा, राजेश चौधरी, सुदर्शन शर्मा, शहनशाह, मीडिया प्रभारी अशुल शर्मा,अखिलेश चौधरी, रजत राणा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश ठाकुर, ब्लाक महासचिव मनोहर लाल कानूनगो, पूर्व जिला परिषद एवं प्रधान अंकुश सैणी, प्रवेश ठाकुर, रोशन लाल आदि । महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी, लता जसवाल ब्लाक कांग्रेस महासचिव, प्रोमिला देवी, सुमन अटवाल ब्लॉक अध्यक्ष सुजानपुर, सुशीला देवी सचिव ,शशिवाला,मीरा देवी, युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी सुक्रांत भाटिया, पंकज मिन्हास, चंदन राणा, रितेश चौहान, अश्वनी कुमार, रकेश गोल्डी, शामा, सनी खान, मनु डोगरा जिला महासचिव युवा कांग्रेस , होशियार सिंह अध्यक्ष कांग्रेस एस सी सेल, ब्लॉक अध्यक्ष बड़सर कृष्ण कुमार व अन्य भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here