Thursday, October 15, 2026
Home Himachal नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर 500 फीट नीचे खाई में गिरी कार, 3...

नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर 500 फीट नीचे खाई में गिरी कार, 3 की मौत

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़): नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर सुबह स्वारघाट के समीप धारकांशी में सुबह 4.30 बजे एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सचिव और उसका दोस्त पिंटू व खुशी के तौर पर हुई है।

Advertisements

सभी नोएडा दिल्ली निवासी बताए जा रहे हैं। तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर करीब 500 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुँच कर शवों को बाहर निकाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here