Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal हमीरपुर जिला के पंचायत प्रतिनिधि तेलंगाना रवाना एक सप्ताह तक सीखेंगे पंचायत विकास की...

हमीरपुर जिला के पंचायत प्रतिनिधि तेलंगाना रवाना एक सप्ताह तक सीखेंगे पंचायत विकास की बारीकियां

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- रजनीश शर्मा। जिला के पंचायत प्रतिनिधि व सचिव एक  सप्ताह के एक्स्पोज़र विजिट पर तेलंगाना रवाना हो गए हैं। तेलंगाना में वहां के ग्रामीण विकास की बारीकियां तथा नए कार्यक्रमों से रूबरू होंगे। प्रदेश सरकार ने पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रशिक्षण तथा एक्स्पोज़र विजिट कराने का प्रयास किया है, इसी कड़ी में हमीरपुर जिला के पंचायत प्रतिनिधि भी एक्स्पोज़र विजिट के तहत तेलंगाना गए चले गए हैं तथा रविवार शाम को हैदराबाद पहुंचे।

Advertisements

दल में हमीरपुर जिला  की नादौन पंचायत समिति के अध्यक्ष कमल दत्त शर्मा, दडूही पंचायत की प्रधान उषा बिरला, बारी पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर, भदरोल पंचायत की प्रधान अनीता ठाकुर, पौहज पंचायत की प्रधान रीना सिपहिया,  बस्सी झनियारा पंचायत के प्रधान रतन चंद, मनवी पंचायत के प्रधान शशि शर्मा के अलावा ग्राम पंचायत के सचिव अजय कुमार राणा, वटरान सचिव जसवंत सिंह, ज्योली देवी के सचिव नरेंद्र कुमार, नादौन पंचायत निरीक्षक पम्मी कुमार शामिल है। इसके साथ ही जिला पंचायत कार्यालय से रवि शर्मा  एवं कपिल पठानिया शामिल है। तेलंगाना के हैदराबाद व अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर 10 अप्रैल को वापिस लौटेंगे l बारी पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि इस दौरान बहुत कुछ ग्रामीण विकास के लिए सिखने को मिलेगा। पंचायत प्रतिनिधियों में इसे लेकर काफी उत्साह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here