Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal विद्यालय के गेट के सामने पलटा बजरी से भरा टिप्पर

विद्यालय के गेट के सामने पलटा बजरी से भरा टिप्पर

कांगड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। ठाकुरद्वारा-मिलवां सड़क पर स्थित राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर के मुख्य गेट के सामने देर रात पंजाब नंबर का बजरी से लदा टिप्पर पलट गया। हादसे के समय सड़क पर कोई अन्य वाहन न होने से बड़ी अनहोनी टल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक देर रात अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद आसपास के घरों में रह रहे लोग बाहर निकल आए। मौके पर पहुंचकर देखा तो बजरी से भरा टिपर सड़क के किनारे पलटा पड़ा था और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह मलबे में दबा हुआ था।

Advertisements

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को किसी तरह केबिन से बाहर निकाला। टिपर चालक नवीन कुमार को हल्की खरोंचें आई थीं। हादसे का मुख्य कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। बताया गया कि चालक देर रात तक लगातार गाड़ी चला रहा था और इसी दौरान नींद के झोंके में वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना घटित हो गई। इस हादसे में स्कूल के मुख्य गेट और शौचालय की दीवारें भी ढह गईं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार स्कूल को लगभग 5 से 6 लाख रुपये तक की क्षति पहुंची है। पुलिस थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here