Thursday, October 22, 2026
Home Himachal बारिश का कहर: बारीं गांव में कश्मीर सिंह के मकान को डंगा...

बारिश का कहर: बारीं गांव में कश्मीर सिंह के मकान को डंगा गिरने से खतरा, तीन घरों का रास्ता भी बंद

हमीरपुर (रजनीश शर्मा): सोमवार को दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से ग्राम पंचायत बारीं के बारीं गांव में कश्मीर सिंह पुत्र बेली राम के मकान के साथ डंगा गिर 
गया। इससे नए बन रहे रिहायशी मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। साथ ही तीन घरों का रास्ता भी बंद हो गया।

Advertisements

तेज बारिश से अचानक मकान के साथ लगता डंगा ढह गया।   घटना की सूचना तुरंत  ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान रविन्द्र ठाकुर को  दे दी गई।

इस बारे में ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान रविन्द्र ठाकुर ने कहा कि वह मौका देखेंगे तथा  पंचायत की तरफ से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत डंगा भी बनाएगी और घरों को जाने वाले रास्ते को भी बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here