कर्मचारी व अन्य वर्गों की समस्याओं का बातचीत से बीजेपी निकाले हल : राणा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सरकार के खिलाफ उतरे कर्मचारियों को दूरदराज के क्षेत्रों में फैंककर लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ काम किया है। यह बात राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में सरकार या अन्य अन्याय करने वालों के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करवाना वर्ग का संवैधानिक व लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन जिस तरह सत्ता के दबाव में कर्मचारियों के साथ अन्य वर्गों की आवाज को बीजेपी सरकार ने कुचला है, वह अन्यायपूर्ण ही नहीं बल्कि लोकतांत्रिक प्रणाली के भी खिलाफ है।

Advertisements

राणा ने कहा कि अगर आज स्वर्ण समाज, कर्मचारी व अन्य कई वर्ग सरकार के खिलाफ सड़कों पर अपना आक्रोश प्रकट कर रहे हैं तो निश्चित तौर पर खोट सरकार की मंशा व कारगुजारी में परिलक्षित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग की बात सहानुभूतिपूर्वक सुनना चुनी हुई सरकारों का फर्ज होता है। लेकिन बीजेपी सरकार जिस तानाशाह  रवैये को अपनाकर जनता व इन वर्गों से अंग्रेजी हुकूमत सरीखा व्यवहार कर रही है वह प्रदेश की जनता व कांग्रेस को कतई सहन नहीं होगा। सरकार ने संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सहित 10 पदाधिकारियों को दूरदराज के क्षेत्रों में फैंककर जिस तानाशाही का परिचय दिया है वह प्रदेश में हर किसी को नागंवार गुजरा है। राणा ने कहा कि सरकार सत्ता के डंडे से कर्मचारियों व अन्य वर्गों को हांक तो सकती है लेकिन उनके मनों में बीजेपी के प्रति उठे आक्रोश को शांत नहीं कर सकती है। राणा ने कहा कि कर्मचारियों व अन्य वर्गों की समस्याओं का हल बातचीत से भी निकाला जा सकता था। इस हल के लिए सरकार को अभी भी प्रयास करना चाहिए। तबादलों का खौफ व डंडा सरकार के प्रति इन वर्गों के आक्रोश को और भड़का रहा है। जो किसी भी सरकार या समाज के हित में नहीं है।

महिला मंडलों को 12-12 हजार रुपए व एक-एक टेंट दिया

राणा सुजानपुर क्षेत्र के बस्सी-झनियारा ग्राम पंचायत में महिला मंडल सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने तीन महिला मंडलों को 12-12 हजार रुपए व एक-एक टेंट देकर समाज सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। जबकि इसी कड़ी में युवाओं को क्रिकेट किट देकर खेल के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास किया है। इस मौके पर प्रधान रतन चंद, उपप्रधान ओमप्रकाश, ज़िला परिषद आशा कुमारी, वार्ड मेंबर वाशु देव, बंटी, पूर्व बीडीसी शशीलता, निर्मला देवी, पूर्व प्रधान पुष्पा देवी महिला मंडलों की प्रधान सदस्य व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here