Sunday, October 11, 2026
Home Himachal पुरली गांव के प्रधान विजय पाल की 108 वर्षीय दादी सरताजु देवी...

पुरली गांव के प्रधान विजय पाल की 108 वर्षीय दादी सरताजु देवी का देहांत

हमीरपुर/टौणी देवी(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। टौणी देवी विकासखंड की चारियाँ दी धार पंचायत के पुरली गाँव में 108 वर्षीय वृद्धा सरताजु देवी का देहांत हो गया। पंचायत प्रधान विजय पाल ने बताया कि उनकी दादी सरताजु देवी का जन्म 1909 में हुआ था तथा वह क्षेत्र की सबसे अधिक उम्र की वृद्धा थी।

Advertisements

स्वर्गीय सरताजु इलाक़े में दाईं के नाम से मशहूर थीं। विजयपाल ने बताया कि जब इस पिछड़े क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएँ शून्य थीं तो सरताजु देवी महिलाओं के प्रसूती कार्य में निपुणता से मदद करती। प्रसूता महिलाओं के लिए सरताजु देवी किसी देवी से कम नहीं थी। सरताजु देवी के पति फौज में थे जबकि इनके तीन पुत्र सेना में नौकरी कर चुके हैं।

जैसे ही चारियाँ दी धार पंचायत में 108 वर्षीय वृद्धा सरताजु देवी के देहांत की सूचना मिली, लोग गमगीन हो गए। गत दिवस 21 मार्च को होली के दिन सायं सरताजु देवी को अंतिम विदाई देने के लिए आसपास के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here