सरकार स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करवाएं स्व. सुशील चंद्र रतन जी की जीवनी: देवीलाल

गगरेट (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। नेहरू युवा मंडल गगरेट के प्रधान देवी लाल की तरफ से हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुशील चंद्र रतन की पुण्यतिथि पर नेहरू युवा मंडल के पदाधिकारियों ने 2 मिनट मौन व्रत रखा गया तथा मौन रखने के बाद उनकी संघर्षमई कर्मठ स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई को याद किया बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए नेहरू युवा मंडल के प्रधान देवीलाल ने कहा कि पंडित सुशील रतन जी बेहद मेहनती कर्मठ मिलनसार तथा ईमानदार स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनका भारतवर्ष को आजादी दिलाने में अविस्मरणीय योगदान रहा है।

Advertisements

देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों में उनकी गिनती होती है और उन्होंने अपने जीवन के कई साल उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई के कारण जेल में व्यतीत किए और अंग्रेजों के जुल्म सहे जिसकी बदौलत देश को आजादी नसीब हुई अवसर पर नेहरू युवा मंडल गगरेट की तरफ से प्रस्ताव पारित किया गया कि स्वर्गीय स्वतंत्रता सेनानी सुशील रतन की देश की आजादी के योगदान को देखते हुए हिमाचल सरकार से मांग की है कि सरकार को हिमाचल शिक्षा बोर्ड के स्कूली पाठ्यक्रम स्वर्गीय सुशील चंद्र रतन जी की जीवनी को लागू करनी चाहिए क्योंकि उन्होंने अपना जीवन देश की स्वतंत्रता और आम आदमी की हक की लड़ाई के लिए व्यतीत किया है। इस अवसर पर नेहरू युवा मंडल के महासचिव चंदन शर्मा गौरव शर्मा अच्छर सिंह भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here